Indtroduction to Relational Database Management System
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम का परिचय
रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) हिंदी नोट्स डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है? डेटाबेस मैनेजमेंट की विशेषताएँ, डेटाबेस का उपयोग एवं वर्तमान में प्रयोग किए जा रह डेटाबेस सॉफ्टवेयर की जानकारी में सहायक होंगे। कंप्यूटर हिंदी नोट्स विभिन्न कंप्यूटर कोर्स जैसे DCA, BCA, PGDCA, ITI-COPA के छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी हैं।
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम का परिचय || Indtroduction to Relational Database Management System
- 1 डेटा क्या है? || What is Data?
- 2 डेटाबेस क्या है? || What is a Database?
- 3 डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है? || What is Database Management System ?
- 4 रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम || Relational Database Management System ?
- 5 DBMS एवं RDBMS में अंतर || Difference between DBMS and RDBMS
- 6 रिलेशनल रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) की विशेषताएँ || Characteristics of Relational Database Management System
- 7 रिलेशनल रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के उपयोगकर्ता || Users of Relational Database Management System
- 8 रिलेशनल रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) सॉफ्टवेयर || Relational Database Management System Software
- 9 रिलेशनल रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के अनुप्रयोग || Applications of Relational Database Management System
डेटा क्या है? || What is Data?
'डेटा' (Data) शब्द की उत्पत्ति 'डेटम' (Datum) शब्द से हुई है जिसका अर्थ है 'सूचना का एक टुकड़ा'। यह डेटम शब्द का बहुवचन है।
डेटा (Data) सूचना (Information) की एक विशिष्ट छोटी इकाई है। इसका उपयोग टेक्स्ट, नंबर, इमेज, ऑडियो, वीडियो आदि जैसे विभिन्न रूपों में किया जा सकता है। डेटा (Data) रॉ (Raw) फैक्ट एवं फिगर होते हैं जिससे इनफार्मेशन / सूचना प्राप्त करने के लिए प्रोसेस करने की आवश्यकता होती है।
कंप्यूटर डेटा कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस अथवा कंप्यूटर में स्टोर जानकारी है। यह जानकारी टेक्स्ट डॉक्यूमेंट, इमेज, ऑडियो क्लिप, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम या अन्य प्रकार के डेटा के रूप में हो सकती है।
डेटाबेस के संदर्भ में डेटा उन सभी वस्तुओं को संदर्भित करता है जो डेटाबेस में संग्रहीत (Store) हैं। डेटाबेस में डेटा मुख्य रूप से डेटाबेस टेबल में संग्रहीत (Store) किया जाता है।
उदाहरण के लिए आईटीआई के डेटाबेस में, छात्रों की जानकारी एक टेबल में स्टोर की जा सकती है। इस टेबल में निम्नलिखित कॉलम हो सकते हैं:
Roll_Number | Name | Trade | Date_of_Birth |
---|---|---|---|
44158 | NEERAJ | FITTER | 10/02/2007 |
प्रत्येक छात्र के लिए एक रो होगी, जिसमें उसकी जानकारी इन कॉलमों में स्टोर की जाएगी।
डेटाबेस क्या है? || What is a Database?
डेटाबेस संबंधित डेटा का एक संग्रह है जो एक निश्चित कार्य के लिए डेटा को विभिन्न प्रकार से उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
डेटाबेस डेटा का संग्रह है जिसे आसानी से एक्सेस और मैनेज किया जा सकता है। डेटाबेस में डेटा को टेबल, रो एवं कॉलम में व्यवस्थित किया जाता है जिससे आवश्यक जानकारी ढूंढना आसान हो सके।
डेटाबेस (Database) मुख्य रूप से डेटा का एक संगठित संग्रह (Oraganized Collection) है, जिसे आमतौर पर कंप्यूटर सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक रूप से संग्रहीत (Store) किया जाता है। एक डेटाबेस को आमतौर पर एक रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है? || What is Database Management System?
किसी भी डेटाबेस का मैनेजमेंट, रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) द्वारा किया जाता है। रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) सॉफ्टवेयर मुख्य रूप से उपयोगकर्ता और डेटाबेस के बीच एक इंटरफ़ेस के रूप में कार्य करता है। DBMS उपयोगकर्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार अपना डेटाबेस बनाने की अनुमति देता है, साथ ही डेटा, डेटाबेस इंजन और डेटाबेस स्कीमा का प्रबंधन (Management) करता है।
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) में डेटाबेस के उपयोगकर्ता और अन्य एप्लिकेशन प्रोग्राम शामिल हैं। यह डेटा और सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के बीच एक इंटरफेस प्रदान करता है। रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) उपयोगकर्ताओं को डेटा को स्टोर करने एवं पुनर्प्राप्त करने के साथ साथ डेटा को एक्सेस, मैनेज, मॉडिफाई, अपडेट, एवं कण्ट्रोल करने की सुविधा देता है।
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) क्या है? || What is Relational Database Management System
रिलेशनल (Relational) डेटाबेस मॉडल सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला डेटाबेस मॉडल है। रिलेशनल डेटाबेस मॉडल एक प्रकार का डेटाबेस है जो लॉजिकल कनेक्टेड टेबल में जानकारी संग्रहीत करता है। डेटाबेस में प्रत्येक टेबल में एक ही विषय से संबंधित जानकारी होती है।
रिलेशनल (Relational) डेटाबेस की अवधारणा (Concept) मूल रूप से 1970 में डॉ. एडगर एफ कोड (E.F.Codd) द्वारा बनाई गई थी।
RDBMS यानी "रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम" एक ऐसा सॉफ्टवेयर सिस्टम है जो डेटा को टेबल्स के रूप में व्यवस्थित और प्रबंधित करता है। इसमें डेटा को पंक्तियों (Row) एवं स्तंभों (Columns) में संग्रहीत किया जाता है, और इन टेबल्स के बीच संबंध (रिलेशन) स्थापित किए जाते हैं। यह डेटा को कुशलतापूर्वक स्टोर करने, रिट्रीव करने, अपडेट करने और मैनेज करने में मदद करता है।
DBMS एवं RDBMS में अंतर || Difference between DBMS and RDBMS
DBMS (डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम) और RDBMS (रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम) के बीच निम्न अंतर है:
↪ डेटा संग्रहण (Data Storage):
o DBMS डेटा को फाइलों में स्टोर करता है जबकि RDBMS डेटा को टेबल्स में स्टोर करता है।
o DBMS में डेटा के बीच संबंधों का होना आवश्यक नहीं है जबकि RDBMS में टेबल्स के बीच रिलेशनशिप बनाए जाते हैं।
↪ डेटा एक्सेस (Data Access):
o DBMS में डेटा को व्यक्तिगत रूप से एक्सेस किया जाता है जबकि RDBMS में डेटा को SQL (स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज) का उपयोग करके एक्सेस किया जाता है।
o DBMS में डेटा को एक्सेस करने के लिए कोई निश्चित स्ट्रक्चर नहीं होता है जबकि RDBMS में डेटा को आसानी से फ़िल्टर, सॉर्ट और जोड़ा जा सकता है।
↪ रिलेशनशिप (Relationships): :
o DBMS में डेटा के बीच रिलेशनशिप बनाने की सुविधा कम होती है या नहीं होती है जबकि RDBMS में प्राइमरी की (Primary Key) और फॉरेन की (Foreign Key) का उपयोग करके टेबल्स के बीच रिलेशनशिप बनाए जाते हैं।
↪ डेटा इंटीग्रिटी (Data Integrity) :
o DBMS में डेटा इंटीग्रिटी (Data Integrity), कम (Low) होती है जबकि RDBMS में उच्च (High) होती है।
↪ उदाहरण (Examples):
o DBMS में फाइल सिस्टम, XML, नेविगेशनल डेटाबेस के रूप में प्रयोग किया जाता है जबकि RDBMS में MySQL, Oracle, SQL Server, PostgreSQL आदि का प्रयोग किया जाता है।
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, DBMS की तुलना में अधिक शक्तिशाली है। यह बड़े डेटासेट को प्रबंधित करने, डेटा की अखंडता और सुरक्षा सुनिश्चित करने, और मल्टीपल यूजर्स को सपोर्ट करने के लिए बेहतर है। इसलिए, अधिकांश आधुनिक अनुप्रयोगों में RDBMS का उपयोग किया जाता है। जबकि DBMS का उपयोग छोटे और सरल डेटासेट के लिए किया जा सकता है, जहाँ जटिल रिलेशनशिप और मल्टीपल यूजर्स की आवश्यकता नहीं होती है।
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) की विशेषताएँ || Characteristics of Relational Database Management System
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) की प्रमुख विशेषताएँ निम्नानुसार हैं:
डेटा रिडनडेन्सी को कण्ट्रोल करना | Control Data Redundancy
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) में डेटा की डुप्लीकेट एन्ट्री एक बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। RDBMS डेटा को टेबल्स में व्यवस्थित करता है, और टेबल्स के बीच संबंध बनाता है। इससे डेटा की स्थिरता और सटीकता सुनिश्चित होती है।
प्राइमरी की (Primary Key) और फॉरेन की (Foreign Key) का उपयोग करके डेटा की डुप्लीकेसी को कम किया जाता है, जिससे गलत डेटा डालने की संभावना कम हो जाती है।
डेटा शेयरिंग | Data Sharing
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) में डेटा शेयरिंग केवल अधिकृत यूजर (Authorized User) के द्वारा की जाती है जिसे डाटा एडमिनिस्ट्रेटर नियंत्रित करता है और डाटा को एक्सेस करने के लिए यूजर / उपयोगकर्ता को अधिकार देता है।
RDBMS डेटा शेयरिंग को आसान बनाता है, जिससे विभिन्न अनुप्रयोगों और उपयोगकर्ताओं के बीच डेटा को साझा किया जा सकता है।
डेटा कंसिस्टेंसी | Data Consistency
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) में डेटा कंसिस्टेंसी के द्वारा डेटाबेस में एक ही प्रकार के डाटा को बार-बार जमा होने से रोका जा सकता है।
RDBMS ट्रांजैक्शन (Transaction) का समर्थन करता है, जिससे डेटा में बदलाव या तो पूरी तरह से होते हैं या बिल्कुल नहीं होते हैं। इससे डेटा की स्थिरता बनी रहती है।
डेटा को अपडेट करने के बाद, सभी जगह डेटा एक जैसा ही दिखाई देता है।
डेटा इंटीग्रेशन | Data Integration
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) में डेटा टेबल के रूप में होता है और एक डेटाबेस में एक से अधिक टेबल होती है। इन सभी टेबल्स के बीच में रिलेशन बना कर डाटा को प्राप्त करना और अपडेट करना आसान हो जाता है।
डेटा सिक्यूरिटी | Data Security
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) में डेटा को पूरी तरह से डेटा एडमिनिस्ट्रेटर के द्वारा कण्ट्रोल किया जाता है। इसमें एडमिनिस्ट्रेटर ही यह सुनिश्चित करता है कि यूजर को डेटाबेस के किस पार्ट पर एक्सेस देना है। इससे डेटाबेस की सिक्योरिटी बढ़ जाती है। डेटाबेस सिस्टम के सभी उपयोगकर्ताओं के पास अलग अलग डाटा एक्सेसिंग के अधिकार दिए जा सकते हैं।
RDBMS विभिन्न सुरक्षा सुविधाएँ प्रदान करता है, जैसे कि एक्सेस कंट्रोल (Access Control), जिससे केवल अधिकृत उपयोगकर्ता ही डेटा तक पहुँच सकते हैं।
डेटा एन्क्रिप्शन (Data Encryption) और अन्य सुरक्षा उपायों से डेटा को अनधिकृत पहुँच से बचाया जा सकता है।
डेटा रिकवरी | Data Recovery
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) में डेटा बैकअप और डेटा रिकवरी के द्वारा डेटा को रिकवर किया जा सकता है। डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम में डेटा का बैकअप लेने और रिकवरी करने की सुविधा प्रदान करता है।
डेटा खो जाने की स्थिति में, डेटा को आसानी से रिकवर किया जा सकता है।
ACID प्रोपर्टी | ACID Properties
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) डेटाबेस की प्रमुख ACID प्रोपर्टी के अंतर्गत डेटा एक्यूरेसी, डेटा कम्पलीटनेस, डेटा आइसोलेशन एवं डेटा ड्यूरेबिलिटी को पूरा करता है। ACID (Accuracy, Completeness, Isolation, and Durability) प्रोपर्टी में प्रत्येक रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) में यह सुनिश्चित किया जाता है कि डिलीट, इंसर्ट और अपडेट जैसे ट्रांजेक्शन करते समय डेटा का वास्तविक उद्देश्य ख़त्म नहीं होना चाहिए।
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के उपयोगकर्ता || Users of Relational Database Management System
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के उपयोगकर्ताओं में मुख्य रूप से डेटाबेस के विभिन्न लेवल पर कार्य करने वाले उपयोगकर्ता होते हैं। रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के उपयोगकर्ताओं की विभिन्न श्रेणियां निम्न हैं:
उपयोगकर्ता (Enduser)
अंतिम उपयोगकर्ता (Enduser) वे लोग होते हैं जो रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) को एक्सेस करके इनफार्मेशन प्राप्त करते हैं। उदाहरण के लिए, रेलवे के टिकट बुकिंग उपयोगकर्ता, बैंक / ऑफिस में क्लर्क, आदि रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) का उपयोग करके दिए गए कार्य को पूरा करते हैं। डेटाबेस की सामान्य जानकारियों को समय समय पर अपडेट का कार्य भी इनके द्वारा किया जाता है।
एप्लिकेशन प्रोग्रामर (Application Programmer)
एप्लिकेशन प्रोग्रामर बैक एंड प्रोग्रामर हैं जो डेटाबेस का उपयोग करने के लिए एप्लिकेशन प्रोग्राम तैयार करते हैं। ये प्रोग्राम प्रोग्रामिंग भाषाओं जैसे विजुअल बेसिक, डेवलपर, सी, फोरट्रान, कोबोल आदि में तैयार किए जा सकते हैं।
डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (Database Administrator)
डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर पूरे रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के मैनेजमेंट के लिए जिम्मेदार होता है, यह एक व्यक्ति अथवा टीम हो सकती है। इसे डेटाबेस एडमिन या डीबीए (DBA) कहा जाता है।
डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर (DBA) एक व्यक्ति / टीम है जो डेटाबेस स्कीमा को परिभाषित करता है और डेटाबेस के 3 स्तरों को भी नियंत्रित करता है।
डीबीए डेटा बेस को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी जिम्मेदार है और वह केवल अधिकृत उपयोगकर्ताओं को डेटा बेस तक पहुंचने / संशोधित करने की अनुमति देता है।
डीबीए रिकवरी और बैक अप की निगरानी भी करता है और तकनीकी सहायता प्रदान करता है।
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) सॉफ्टवेयर || Relational Database Management System Software
वर्तमान में कई सारे रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) सॉफ्टवेयर प्रयोग में लाए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ निम्न हैं :
• माई एसक्यूएल (MySQL)
• माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस (Microsoft Access)
• ओरेकल (Oracle )
• पोस्टग्रे एसक्यूएल (PostgreSQL)
• एसक्यू लाइट (SQLite)
• आईबीएम डीबी2 (IBM-DB2)
• माइक्रोसॉफ्ट एसक्यूएल सर्वर (Microsoft SQL Server)
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के अनुप्रयोग || Applications of Relational Database Management System
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) के विकास के कारण आज लगभग हर क्षेत्र में डेटाबेस का उपयोग बढता जा रहा है। रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) से उस हर चीज का रिकॉर्ड रखा जा सकता है जो किसी व्यक्ति या संगठन के लिए महत्वपूर्ण होती हैं।
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) किसी भी व्यक्ति या उत्पाद के बारे में जानकारी और सम्बन्धित रिकॉर्ड तेजी से खोजने में सहयोग करता है जो उन्हें काम में अधिक प्रभावी बनाता है।
रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के सामान्य उपयोग निम्न हैं:
आरक्षण प्रणालियाँ (Reservation Systems)
विभिन्न आरक्षण प्रणालियाँ चाहे वह एयर टिकट, रेलवे टिकट या बस टिकट बुकिंग सिस्टम हो सभी में यात्रा करने के लिए टिकट बुकिंग के लिए रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) का प्रयोग किया जाता है। यात्रा का स्थान, खाली सीट की जानकारी, एयरवेज / ट्रेन / बस की उपलब्धता डेटाबेस के प्रयोग से आज एक ही क्लिक में प्राप्त की जा सकती है।
ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) का प्रयोग यूजर को तेजी से टिकट बुक करने में सहायता करता है।
बैंकिंग एवं फाइनेंस (Banking & Finance)
पूरी दुनिया में रोजाना बैंकों के माध्यम से करोड़ों-अरबों लेन-देन किए जाते हैं, आज यह कार्य बिना बैंक जाए भी हो जाता है। बैंकिंग इतनी आसान हो गई है कि घर बैठे ही बैंकों के माध्यम से पैसा भेज या प्राप्त कर सकते हैं। यह सब सिर्फ रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के प्रयोग के कारण ही संभव हो सका है जो सभी बैंक लेनदेन का प्रबंधन करता है। बैंक ग्राहक की जानकारी, उसकी गतिविधियों जैसे भुगतान, जमा, ऋण आदि के लिए डेटाबेस का उपयोग करता है।
फाइनेंस के क्षेत्र जैसे वित्त, स्टॉक, म्यूच्यूअल फंड्स और बॉन्ड जैसे वित्तीय साधनों के स्टॉक, बिक्री और खरीद के बारे में जानकारी एवं लेनदेन के लिए रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के प्रयोग किया जा रहा है।
मानव संसाधन प्रबंधन (Human Resource Management)
शासकीय एवं प्राइवेट सेक्टर में कई कर्मचारी काम करते हैं। रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के प्रयोग से इन सभी कर्मचारियों का प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग द्वारा डेटाबेस के प्रयोग से किया जाता है। डीबीएमएस के माध्यम से प्रत्येक कर्मचारी के वेतन, टैक्स, कार्य, पदोन्नति आदि का रिकॉर्ड रखा जाता है।
पुस्तकालय प्रबंधन प्रणाली (Library Management System)
किसी भी पुस्तकालय में हजारों-लाखों किताबें, पत्र-पत्रिकाएँ आदि होती हैं इसलिए सभी पुस्तकों का रिकॉर्ड एक कॉपी या रजिस्टर में रखना बहुत मुश्किल है। इसलिए रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) का प्रयोग कर पुस्तक का नाम, लेखक और पुस्तक की उपलब्धता,पुस्तक जारी करने की तारीख, एवं अन्य संबंधित सभी सूचनाओं को डेटाबेस की सहायता से रखा जाता है। किसी भी जानकारी अथवा रिकॉर्डे को आसानी से प्राप्त भी किया जा सकता है।
दूरसंचार (Tele Communication)
कोई भी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी बिना रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के अपने बिजनेस के बारे में सोच भी नहीं सकती। इन कंपनियों के लिए ग्राहक की जानकारी, कॉल विवरण और प्रीपेड एवं पोस्टपेड बिलों की जानकारी के लिए डीबीएमएस आवश्यक है।
व्यापार (Business)
व्यापार में ग्राहक की जानकारी, उत्पादन जानकारी और बिल का विवरण आदि कार्यो के लिए रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) का प्रयोग सुविधाजनक है। इसके साथ ही स्टॉक एवं इन्वेंट्री, टैक्स, उधार लेन देन आदि के लिए डेटाबेस की उपयोगिता सर्वमान्य है।
निर्माण उद्योग (Manufacturing Sector)
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में किसी भी निर्माण इकाई, गोदाम या वितरण केंद्र के प्रत्येक आइटम के रिकॉर्ड की जानकारी के डेटाबेस की आवश्यकता होती है। निर्माण की जाने वाली सामग्री, वितरण द्वारा आपूर्ति की जाने वाली सामग्री, सेल्स आदि के लिए रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) का प्रयोग अति आवश्यक होता है।
सोशल नेटवर्क वेबसाइट (Social Network Website)
हम सभी अपने विचार साझा करने और अपने दोस्तों से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया वेबसाइट का प्रयोग करते हैं। फेसबुक, ट्विटर, Pinterest जैसे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए रोजाना लाखों यूजर्स साइन अप करते हैं। लेकिन यूजर्स की सारी जानकारी कैसे स्टोर की जाती है और यूजर एक-दूसरे से कैसे जुड़ पाते हैं, यह सब रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) के कारण संभव होता है।
ई कॉमर्स / ऑनलाइन खरीदारी (E-Commerce / Online Shopping)
ई कॉमर्स / ऑनलाइन शॉपिंग का प्रयोग कर हर कोई सुविधाजनक रूप से घर से ही खरीदारी कर सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग साईट द्वारा इन सभी उत्पादों को रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) की मदद से ही वेबसाइट पर डिस्प्ले किया जाता है एवं बेचा जाता है। खरीदारी की जानकारी, बिल और भुगतान, ये सभी DBMS की मदद से किए जाते हैं।
शिक्षा क्षेत्र (Education Sector)
वर्तमान में स्कूलों, कॉलेजों, विश्विद्यालयों आदि में प्रवेश, परीक्षा, मूल्यांकन आदि के लिए रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) का प्रयोग किया जा रहा है। डेटाबेस के प्रयोग से छात्रों के प्रवेश रिकॉर्ड, उनकी परीक्षा एवं मूल्यांकन आदि कार्यों को सुविधाजनक रूप से शीघ्रतापूर्वक किया जाता है।
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम / SQL ONLINE MCQ TEST SERIES
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम / एम एस एक्सेस ऑनलाइन टेस्ट सीरीज
डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS/MS-Access) ऑनलाइन टेस्ट सीरीज आपकी सुविधा के लिए पूरी तरह से मुफ्त है। कोपा-गाइड सभी कंप्यूटर विषयों कंप्यूटर फंडामेंटल, ऑपरेटिंग सिस्टम, एमएस-ऑफिस, डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम, इंटरनेट और एचटीएमएल, जावा स्क्रिप्ट, प्रोग्रामिंग विथ वीबीए, अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर, टैली, इंटरनेट और ई कॉमर्स के ऑनलाइन टेस्ट सीरीज उपलब्ध कराता है।
COPA-Guide
provides free online tutorials, notes, pdf books in Hindi for Computer
Fundamental, Operating
System, MS-Office, Database
Management System, Internet
& HTML, Java
Script, VBA, Accounting
Software, Tally, Internet
and E commerce. || Theory ||
Practicals
|| Video Tutorials
|| Online Test Series ||
Tags : What is RDBMS? Relational Database Management System. Introduction to RDBMS-SQL. What is RDBMS Hindi Tutorials. Creating database in SQL. How to create table in SQL? Database Records, Fields, Table. Relational Database Management System. What is RDBMS and how does it work? why use RDBMS? RDBMS concepts, features, components, examples. RDBMS vs DBMS, Why use RDBMS? Learn RDBMS in Hindi PDF RDBMS Hindi Tutorials.